जोहोर के बाढ़-पीड़ितों को XM का समर्थन

इस तारीख को पोस्ट की गई 19/05/2023 16:33 (IST). अधिक पढ़ें CSR

8 अप्रैल 2023 को XM ने वी लिसेन मलेशिया की पहल ‘पास्का बंजीर जोहोर’ को अनुदान किया जो जोहोर के सेरी मेदान, बाटु पहत के बाढ़-पीड़ितों को राहत पहुँचाती है।

अब तक हमारे अनुदान से 65 बाढ़-पीड़ितों को चावल, अंडे, खाना पकाने का तेल, आटा, डायपर, चाय और कॉफी जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा सकी है।

वी लिसेन मलेशिया एक अलाभकारी संगठन है जो एक बेहतर विश्व की XM की दृष्टि में विश्वास करता है। वे जोहोर के बाढ़-पीढ़ितों को सहारा देने के लिए अथक परिश्रम करते आ रहे हैं और उन्हें सभी प्रकार से राहत और सहायता पहुँचा रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता करने के इस संगठन के प्रयासों में हाथ बँटाकर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं।

हमारा यह सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाली पहलों को समर्थित करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

वी लिसेन मलेशिया और उसके कार्यों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें