XM ने लगवाया प्लास्टिक पुनश्चक्रण यंत्र

इस तारीख को पोस्ट की गई 13/12/2022 13:25 (IST). अधिक पढ़ें CSR

नवंबर में, लिमासोल, साइप्रस के जेर्मासोगेया समुद्र-तट में प्लास्टिक का पुनश्चक्रण करने के लिए एक विशाल मत्स्याकार यंत्र लगाया गया। यह एना इमेइस संगठन और XM की एक संयुक्त परियोजना थी और इसका उद्देश्य था पुनश्चक्रण और प्लास्टिक प्रदूषण का नियंत्रण।

जेर्मासोगेया समुद्र-तट पर्यटकों और स्थानीय लोगों में बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन वह कचरे की समस्या से जूझ रहा है, जो कुदरती सौंदर्य और समुद्री पर्यावरण दोनों को दूषित कर रहा है। यह नया यंत्र आगंतुकों को पुनश्चक्रण करने के लिए प्रेरित करेगा और इस तरह समुद्र-तट और समुद्र दोनों को प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों से बचाएगा।

“पुश्चक्रण मत्स्य” प्लास्टिक बोतलों और अन्य एकबारगी उपयोग वाली प्लास्टिक पैकेजिंग का भक्षण करता है और उन्हें पुनश्चक्रण सुविधाओं में भेजता है। इसके विशाल आकार और तुरंत ध्यान-आकर्षित करने वाले डिजाइन के कारण यह लोगों को एक सकारात्मक दृश्यात्मक संकेत देता है कि उन्हें पुनश्चक्रण करना चाहिए। केवल एक बार के उपयोग के बाद फेंकी जाने वाली बोतलों की संख्या को दर्शाकर और इस ओर ध्यान दिलाकर कि प्लास्टिक कचरा समुद्री जीव-जंतुओं को कैसे नुकसान पहुँचाता है, यह यंत्र इस समस्या के बारे में जागरूकता लाता है।

हमारा साझेदार, एना इमेइस, एक अलाभकारी संगठन है। इसके युवा स्वयंसेवक लोगों से दान लेकर और प्रायोजकों को आकर्षित करके साइप्रस के सामाजिक-राजनैतिक, पर्यावरणीय और अन्य मुद्दों का समाधान निकालता है।

XM विश्व भर में पर्यावरण को बचाने और हमारी टीमों और ग्राहकों के स्थानीय समुदायों को वापस देने के प्रति कटिबद्ध है। हमारे समुद्र-तटों को स्वच्छ रखने और स्थानीय समुदायों की मदद करने का यह अवसर हमें देने के लिए हम एना इमेइस के प्रति आभारी हैं। आप इस संगठन तथा इसके कार्य-कलापों के बारे में इसके फेसबुक पृष्ठ से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।