इंडोनेशिया के भूचाल-पीड़ितों को XM की राहत

इस तारीख को पोस्ट की गई 27/01/2023 13:22 (IST). अधिक पढ़ें CSR

नवंबर 2022 में XM और बेनिह बेइक, जो एक छोटी अलाभकारी संस्था है, ने मिलकर पश्चिम जावा, इंडोनेशिया में आई विनाशकारी भूचाल के शिकार बने लोगों के लिए अन्नदान की व्यवस्था की।

21 नवंबर को जावा द्वीप के पश्चिमी सागरतट पर स्थित सियांजुर क्षेत्र में 5.6 पैमाने का भूकंप आया। इसका केंद्र भू-सतह के काफी निकट था, इसलिए यह काफी विनाशकारी साबित हुआ। हजारों लोगों ने अपनी जान गँवाई या घायल हुए। सैकड़ों घर, विद्यालय और सार्वजनिक सुविधाएँ नष्ट हुईं या क्षतिग्रस्त हुईं।

भूचाल के बाद जिंदा बचे लोगों को जीवन-दायक रसद की विकट आवश्यकता महसूस हुई। कई लोग बेघर हुए और जहाँ वे काम करते थे, वे इमारतें नष्ट हो गईं या चोट लगने के कारण उनकी हालत ऐसी नहीं रह गई कि वे काम पर जा सकें। इन पर आए संकट को हल्का करने और इन्हें आश्वासन और समर्थन देने के विचार से हमने चावल, चीनी, तेल, नूडल तथा अन्य भोजन सामग्रियाँ दान कीं।

गंभीर कुदरती आपदाएँ समुदाय को तीव्र रूप से चोट पहुँचाती हैं और उन्हें असुरक्षित महसूस कराती हैं। संकट के इन पलों में समर्थन पाकर इन समुदायों को अपनी जिंदगी को वापस पटरी पर ले आने में सहूलियत होती है और यह हमारे निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमें अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद करने के लिए बेनिह बेइक को धन्यवाद।

बेनिह बेइक संगठन के बारे में अधिक जानने और एक अच्छे काम हेतु दान करने के लिए उनकी वेबसाइट देखें