शरणार्थी बच्चों की मदद करने के लिए XM ने मिलाया UNHCR से हाथ

इस तारीख को पोस्ट की गई 15/03/2022 15:40 (IST). अधिक पढ़ें CSR

XM ने संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी चैरिटी (धर्मार्थ संस्था), UNHCR, की आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया करने से संबंधित परियोजना के साथ साझेदारी की है। यह परियोजना ग्रीस में शरणार्थी के रूप में अकेले आने वाले बच्चों को समर्थित करती है।

अनुमान है कि इस समय ग्रीस में 5,000 से अधिक ऐसे बच्चे हैं जो अपने माँ-बाप या अन्य वयस्कों के बिना अकेले आए हैं। इनमें से केवल 2,225 को सुरक्षित आवासों में उचित देखरेख मिल सकी है।

UNHCR ने जोखिम तले जी रहे अकेले बच्चों के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया कार्यक्रम स्थापित किया है। इसके केंद्र में है, छह भाषाओं में और 24/7 घंटे उपलब्ध एक टेलिफोन हॉटलाइन सेवा जो जरूरदमंद बच्चों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित आवास प्रदान करने में मदद करती है।

XM ने अपने विभिन्न सामाजिक दायित्व पहलों के तहत इस महत्वपूर्ण सेवा के लिए अपना समर्थन पेश किया है। ये पहल इस दुनिया को बेहतर जगह बनाने का विस्तृत लक्ष्य रखते हैं।

ग्रीस में UNHCR द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में अधिक जानने के लिए और अनुदान करने के लिए यहाँ उसकी वेबसाइट देखें।