मलेशिया के बाढ़-पीड़ितों की मदद करने के लिए XM का MyCARE के साथ सहयोग

इस तारीख को पोस्ट की गई 22/03/2022 14:50 (IST). अधिक पढ़ें CSR

अभी हाल में XM ने दिसंबर 2021 में मलेशिया के अधिकांश भागों में तबाही मचाने वाली बाढ़ से पीड़ित व्यक्तियों को राहत पहुँचाने के MyCARE संस्था के कार्य में हाथ बँटाया।

MyCARE एक अलाभकारी चैरिटी है, जिसे संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद ने मान्यता दी है। यह संस्था इस प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए परिवारों की मदद करने के लिए अथक परिश्रम कर रही है।

इस बाढ़ ने जान-माल, फसल, मवेशी वगैरह को भारी नुकसान पहुँचाया है और पानी के जरिए फैलने वाली बीमारियों के कारण स्वास्थ्य की समस्याओं को भी जन्म दिया है।

हमने जो निधि इकट्ठी की, उसे जनवरी में तीन चरणों में वितरित किया गया। पहले चरण में पहांग क्षेत्र के कराक नामक शहर की सफाई की गई। इसके बाद के दो चरणों में नेगेरी सेंबिलान क्षेत्र के टैंपिन और गेमेंचेह इलाकों और सेलांगोर क्षेत्र के शाह आलम शहर के परिवारों में जरूरी रसद और उपकरण बाँटे गए। ये इलाके इस आपदा के बाद मानसून के महीनों में भी बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

यह परियोजना मलेशिया में XM की अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है, और यह दुनिया भर के लोगों को मदद पहुँचाने के हमारे समग्र लक्ष्य का एक भाग है।

आप यहाँ पर MyCARE के बारे अधिक पढ़ सकते हैं और उसे अंशदान कर सकते हैं।