पाकिस्तान के SPRW संगठन को XM का समर्थन

इस तारीख को पोस्ट की गई 15/05/2023 17:45 (IST). अधिक पढ़ें CSR

XM ने सहारा लोक अधिकार कल्याण संगठन को रमजान के अवसर पर समर्थन प्रदान किया।

XM के सतत चालू रहने वाले सहायता प्रयासों के तहत, हमने SPRW केंद्र के मरीजों को रसद और धनराशि दोनों दान किया ताकि वे आवश्यक दवाएँ और खाने-पीने की चीजें खरीद सकें।

सहारा लोक अधिकार कल्याण संगठन की स्थापना 1988 में हुई थी। पिछले तीस से अधिक सालों से वह बीमार लोगों, वृद्ध जनों, शारीरिक और मानसिक अक्षमताओं से पीड़ित लोगों, और बच्चों को समर्थन दे रहा है। जब इसने काम करना शुरू किया था, तब इसके पास लगभग कुछ भी संसाधन नहीं थे, पर अब वह बढ़-बढ़कर एक काफी बड़ा संगठन बन चुका है, जो सैकड़ों लोगों को कल्याणकारी सेवाएँ मुहैया कर रहा है।

हमने पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित सहारा ग्राम वृद्धाश्रम का दौरा किया जहाँ वृद्ध रोगियों के लिए दैनिक देखरेख, चिकित्सा, मनोरंजन, सामुदायिक संलग्नता, तथा आवास की व्यवस्था की जाती है।

इस वृद्धाश्रम में हमने जो समय बिताया वह काफी लाभप्रद रहा। हम सहारा लोक अधिकार कल्याण केंद्र के साथ भविष्य में भी अपना कार्य जारी रखेंगे।

उनके बारे में अधिक पढ़ने के लिए और उन्हें दान करने के लिए यहाँ क्लिक करें।