बाल-चिकित्सा केंद्र के लिए XM का अनुदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 06/02/2023 16:07 (IST). अधिक पढ़ें CSR

हमारे निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत हमने अपने मूल स्थान के अधिक निकट ध्यान दिया और लीमासोल में स्थित अमेरिकोस आर्गियोरू बाल-चिकित्सा केंद्र के जीर्णोद्धार हेतु अनुदान किया।

हमारे अनुदान से सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है और आवश्यक सामग्री खरीदी जा रही है। इस समय इस केंद्र का आधुनिकीकरण और उन्नतीकरण चल रहा है।

यह केंद्र साइप्रस का अपने प्रकार का पहला केंद्र है जो बच्चों के लिए विशेषीकृत सेवाएँ प्रदान करता है। सच तो यह है कि इसे अपनी गतिविधियाँ शुरू करने के लिए नया कानून पारित कराने की आवश्यकता हुई थी क्योंकि इससे पहले ऐसा कोई चिकित्सालय अस्तित्व में ही नहीं था। इसने बौद्धिक अक्षमताओं से पीड़ित बच्चों के उपाचार में क्रांतिकारी परिवर्तनों का सूत्रपात किया। जन्म-पूर्व नैदानिकी की शुरुआत भी इसी ने की। इसका नामकरण उन मशहूर चिकित्सक के नाम पर किया गया है जिन्होंने इसकी स्थापना के लिए आंदोलन छेड़ा था और जिन्हें इस द्वीप में हजारों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का श्रेय प्राप्त है।

डा. अमेरिकोस आर्गियोरू चिकित्सा-क्षेत्र के एक ऐसे पथ-प्रदर्शक थे, जो न केवल इस देश में सबसे अधिक लोक-प्रिय हुए, बल्कि उनकी ख्याति विदेशों तक भी पहुँची। वे 81 वर्ष तक रोगियों की चिकित्सा करते रहे और बौद्धिक बीमारियों से ग्रस्त हजारों लोगों और उनके परिवारों को आशा और आत्म-गौरव प्रदान किया।

पहले बौद्धिक अक्षमता वाले लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। उनकी उपेक्षा की जाती थी, और कभी-कभी तो उन्हें जंजीरों से बिस्तरों के साथ बाँधकर रखा जाता था। आर्गियोरू के हस्तक्षेप से इन मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार होने लगा। उनके प्रयासों से थियोटोकोस प्रतिष्ठान की स्थापना हुई, जिससे इस अक्षमता के साथ जुड़े कुछ गलत धारणाएँ दूर हुई, और ऐसे मरीजों को समुदाय में पुनः शामिल किए जाने की प्रवृत्ति में तेजी आई।

हमारे अनुदान से इस सुविधा के खेल के मैदान में सुधार किया जा रहा है और बिस्तरों के लिए आवरण, चादर, तकिए, तथा पर्दे और रूम डिवाइडर जैसे सामान खरीदे गए हैं।

आप इस केंद्र तथा इसकी सेवाओं के बारे में यहाँ अधिक पढ़ सकते हैं।