XM अमेरिका के निवासियों को अपनी सेवाएँ मुहैया नहीं करता है।
XM ने कोरिया भर में बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की समता को प्रचारित करने के Plan Korea के प्रयासों को समर्थित करने के लिए इस कोरियाई बाल धर्मार्थ संस्था, को अंशदान किया।
Plan Korea शैक्षणिक सेवाओं में प्रवेश प्रदान करती है और लैंगिकता और जातीयता के आधार पर भेद-भाव बरते जाने के विरुद्ध हस्तक्षेप करती है। यह संस्था अन्य संस्थाओं के साथ काम करते हुए विकासशील देशों में बच्चों के जीवन-यापन स्तर में सुधार लाती है और उन्हें मूल-भूत जरूरतें दिलाने के लिए कार्य करती है।
यह धर्मार्थ संस्था विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों के अधिकारों पर ध्यान देती है और XM का अनुदान भी इसी को समर्थन देने के लिए है। गरीबी और बुनियादी स्वच्छता का अभाव कई नाजुक समुदायों की महिलाओं और युवतियों को प्रभावित करते हैं और उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाते हैं।
XM की निगमीय सामाजिक दायित्व गतिविधियाँ सक्रिय रूप से Plan Korea जैसे संगठनों के साथ साझादारी करती हैं, जो इस दुनिया को अधिक निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
आप यहाँ Plan Korea के बारे में अधिक पढ़ सकते हैं तथा उसे अंशदान कर सकते हैं।
जोखिम की चेतावनी: आपकी पूँजी जोखिम में है। लीवरेज वाले उत्पाद सबके उपयुक्त नहीं होते हैं। कृपया हमारे जोखिम खुलासे पर विचार करें।