XM अमेरिका के निवासियों को अपनी सेवाएँ मुहैया नहीं करता है।
XM ने मानवतावादी कार्यों के प्रति समर्पित मोरक्को के अलाभकारी संगठन High Atlas Foundation को समर्थित करने के लिए अंशदान किया है।
व्यक्तिगत या सामाजिक खुशहाली लाने के लिए चलाए जा रहे स्थानीय या वैश्विक पहलों में योगदान करने से जुड़ी XM की निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व कार्रवाइयाँ हमेशा ही पथ-प्रदर्शक और सतत रही हैं, चाहे वे दुनिया के किसी भी भाग में क्यों न हों।
हमारा नवीनतम अंशदान भी इसी विश्वास से और मोरक्को के High Atlas Foundation (HAF) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने के लिए किया गया है। इस संस्था का मिशन स्थानीय समुदायों को लाभान्वित करने वाले कार्यों को आगे बढ़ाना है।
HAF के अलावा भी कई अन्य समान धर्मार्थ संस्थाएँ जन-कल्याण हेतु परियोजनाएँ चला रही हैं, और XM में हमारा दृढ़ विश्वास है कि इस तरह का हर योगदान — चाहे वह जितना ही बड़ा या छोटा हो — समाज के हाशिए पर जी रहे लोगों को मदद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जोखिम की चेतावनी: आपकी पूँजी जोखिम में है। लीवरेज वाले उत्पाद सबके उपयुक्त नहीं होते हैं। कृपया हमारे जोखिम खुलासे पर विचार करें।