मिस्र के समर्थन में XM: Haya Karima को अंशदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 27/06/2022 13:42 (IST). अधिक पढ़ें CSR

समाज में सुधार लाने के कार्य में किसी भी तरह से योगदान करने और जरूरतमंद समुदायों को समर्थित करने के हमारे प्रयास विश्व भर में निरंतर चल रहे हैं।

मिस्र के संगठन Haya Karima के स्तुत्य कार्यों को समर्थित करने लिए XM ने इस संगठन को अंशदान किया, जिससे तत्काल समर्थन की आवश्यकता रखने वाले मिस्र के गरीबी-ग्रस्त समुदायों में स्वयंपोषी विकास लाया जाएगा।

हम विश्वास करते हैं कि XM के इस धर्मार्थ दान से ऐसे अनेक लोगों के जीवन में ठोस सुधार आएगा जो आदर के साथ जीवन बिताने और बेहतर भविष्य के हकदार हैं।

Haya Karima के बारे में

2019 में स्थापित और मानवतावादी कार्यों में संलग्न Haya Karima मिस्र का एक संगठन है, जिसका मिशन है सामाजिक और स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता रखने वाले समुदायों के दैनिक बोझ को हल्का करना, जिसमें शहरी इलाकों की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे निर्धन नागरिकों की मदद करना भी शामिल हैं।