XM अमेरिका के निवासियों को अपनी सेवाएँ मुहैया नहीं करता है।
मानवतावादी कार्य - समान अवसरों का निर्माण

हमारा मिशन व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, भले ही उनकी संस्कृति, मजहब,
या नस्लीय पृष्ठभूमि जो भी हो, और अपनी पूर्ण संभावनाओं को प्राप्त करने में उनकी मदद करना है।

शिक्षण और कुशलता विकास

ऐसी परियोजनाएँ शुरू करना जो व्यक्तियों को शिक्षण में पहुँच दिलाती हैं और व्यावसायिक कुशलताएँ विकसित करती हैं

अंतर्राष्ट्रीय सहायता

स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय मानव सहायता प्रतिष्ठानों के साथ हाथ मिलाना

हमारी दृष्टि है, विश्व के लोगों के जीवन की गुणवत्ता पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ना।

हमारे नवीनतम मानवतावादी कार्य

post-image

XM का Human Initiative NPO को अंशदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 01/06/2022 19:41 (IST)

इंडोनेशिया के अलाभकारी संगठन Human Initiative के साथ सहयोग करते हुए, इस मार्च को XM ने सेमेरु ज्वालामुखी के फटने से आपदग्रस्त हुए समुदायों के समर्थन में अंशदान किया। सेमेरू, पूर्वी जावा, इंडोनेशिया का सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है, जिसने दिसंबर 2021 में कई लोगों की जानें लीं तथा हजारों निवासियों को पलायन करने पर मजबूर किया जब उसमें से बड़े पैमाने पर लावा निकला था। तब से ही Human Initiative NPO का राहत और मानवतावादी कार्य [..]

post-image

Childhope Philippines को XM का अंशदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 26/05/2022 18:45 (IST)

फिलिपीन्स के गैर-सरकारी संगठन Childhope के मानवतावादी मिशन को समर्थित करने के लिए XM ने अंशदान किया। फिलिपीन्स की सड़कों पर लाखों की संख्या में बच्चे रहते हैं। उनमें से कई को वहाँ जबरन धकेला गया है और वे महानगरीय मनीला में अत्यंत गरीबी में जीने को मजबूर हैं। बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के अपने सतत प्रयासों के एक हिस्से के रूप में और उन बच्चों के जीवन की गुणवत्ता में फर्क लाने के लिए, जिनके लिए आजीविका [..]

post-image

साइप्रस ऑटिज्म सोसाइटी को XM का अंशदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 23/05/2022 17:35 (IST)

XM ने इस अप्रैल, ऑटीज्म स्पेक्ट्रम नामक बीमारी से विश्व भर में पीड़ित 7.5 करोड़ लोगों के समर्थन में चलाए जा रहे विश्व-व्यापी अभियान को अपना अंशदान किया। इस अभियान के प्रति अपना समर्थन जाहिर करने के लिए XM ने साइप्रस ऑटिज्म सोसाइटी को दान किया। इस संस्था का मिशन है, ऑटिज्म से पीड़ित युवा जनों के जीवन में सुधार लाना, जिससे कि इन व्यक्तियों के प्रारंभिक इलाज के दौरान ही इनके सामाजिक, संप्रेषण, और शैक्षणिक कौशल में उल्लेखनीय अभिवृद्धि [..]

post-image

थाईलैंड के Mirror Foundation को XM का अनुदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 20/05/2022 17:57 (IST)

अत्यंत जरूरतमंदों के जीवन में परिवर्तन लाने का XM का अथक प्रयास जारी है। इस महामारी के दौर में समाज के हाशिए पर जी रहे व्यक्तियों और समुदायों को पहले से ज्यादा अब मदद की आवश्यकता है। इस मार्च को XM के कर्मियों ने इन जरूरतमंदों की मदद करने की ठानी, और थाई के गैरसरकारी संगठन The Mirror Foundation के साथ सहयोग करते हुए कपड़े और अन्य निहायत जरूरी वस्तुएँ दान कीं। मानवता के सरलतम कार्यों से दुनिया में बड़े-बड़े [..]

post-image

मोरक्को के समुदायों की मदद के लिए XM का अंशदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 16/05/2022 14:52 (IST)

XM ने मानवतावादी कार्यों के प्रति समर्पित मोरक्को के अलाभकारी संगठन High Atlas Foundation को समर्थित करने के लिए अंशदान किया है। व्यक्तिगत या सामाजिक खुशहाली लाने के लिए चलाए जा रहे स्थानीय या वैश्विक पहलों में योगदान करने से जुड़ी XM की निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व कार्रवाइयाँ हमेशा ही पथ-प्रदर्शक और सतत रही हैं, चाहे वे दुनिया के किसी भी भाग में क्यों न हों। हमारा नवीनतम अंशदान भी इसी विश्वास से और मोरक्को के High Atlas Foundation (HAF) के [..]

post-image

मलेशिया के बाढ़-पीड़ितों की मदद करने के लिए XM का MyCARE के साथ सहयोग

इस तारीख को पोस्ट की गई 22/03/2022 14:50 (IST)

अभी हाल में XM ने दिसंबर 2021 में मलेशिया के अधिकांश भागों में तबाही मचाने वाली बाढ़ से पीड़ित व्यक्तियों को राहत पहुँचाने के MyCARE संस्था के कार्य में हाथ बँटाया। MyCARE एक अलाभकारी चैरिटी है, जिसे संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद ने मान्यता दी है। यह संस्था इस प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए परिवारों की मदद करने के लिए अथक परिश्रम कर रही है। इस बाढ़ ने जान-माल, फसल, मवेशी वगैरह को भारी नुकसान पहुँचाया है और [..]

post-image

कोरिया की बच्चों की धर्मार्थ संस्था, Plan Korea को XM का अंशदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 16/03/2022 16:10 (IST)

XM ने कोरिया भर में बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की समता को प्रचारित करने के Plan Korea के प्रयासों को समर्थित करने के लिए इस कोरियाई बाल धर्मार्थ संस्था, को अंशदान किया। Plan Korea शैक्षणिक सेवाओं में प्रवेश प्रदान करती है और लैंगिकता और जातीयता के आधार पर भेद-भाव बरते जाने के विरुद्ध हस्तक्षेप करती है। यह संस्था अन्य संस्थाओं के साथ काम करते हुए विकासशील देशों में बच्चों के जीवन-यापन स्तर में सुधार लाती है और उन्हें मूल-भूत [..]

post-image

शरणार्थी बच्चों की मदद करने के लिए XM ने मिलाया UNHCR से हाथ

इस तारीख को पोस्ट की गई 15/03/2022 15:40 (IST)

XM ने संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी चैरिटी (धर्मार्थ संस्था), UNHCR, की आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया करने से संबंधित परियोजना के साथ साझेदारी की है। यह परियोजना ग्रीस में शरणार्थी के रूप में अकेले आने वाले बच्चों को समर्थित करती है। अनुमान है कि इस समय ग्रीस में 5,000 से अधिक ऐसे बच्चे हैं जो अपने माँ-बाप या अन्य वयस्कों के बिना अकेले आए हैं। इनमें से केवल 2,225 को सुरक्षित आवासों में उचित देखरेख मिल सकी है। UNHCR ने जोखिम [..]

post-image

XM अन्न-दान से Bendera Putih अभियान का समर्थन करता है

इस तारीख को पोस्ट की गई 10/03/2022 15:15 (IST)

दिसंबर 2021 में, XM ने Bendera Putih (सफेद झंडा) अभियान पूरे मलेशिया में आरंभ किया, जिसका उद्देश्य था कोविड-19 महामारी के दौरान भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं से वंचित लोगों को राहत पहुँचाना। जुलाई 2021 में Bendera Putih पहल को समर्थित करने के लिए 300 जितने भोजन पोटलियाँ दान करने के बाद , XM ने दिसंबर में De.Wan रेस्तरां के साथ भी मिलकर अपने परिसर में 250 भोजन पोटलियाँ उन व्यक्तियों के लिए तैयार किया जो अपनी दैनिक भोजन आवश्यकताओं [..]

post-image

शरणार्थियों की मदद के लिए XM का UNHCR को अंशदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 03/03/2022 18:15 (IST)

XM ने अभी हाल में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी चैरिटी, UNHCR, को यूक्रेन से भाग रहे शरणार्थियों की मदद करने के उसके प्रयासों का समर्थन करने के लिए अंशदान किया। अनुमान है कि करीब 10,00,000 शरणार्थी पहले ही य़ूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में आ चुके हैं। UNHCR का विचार है कि यदि उधर स्थित बिगड़ती है, तो यह संख्या बढ़कर 40 लाख तक भी पहुँच सकती है। UNHCR जरूरतमंद परिवारों को रहने की जगह और मूलभूत आवश्यकताएँ मुहैया करा रहा है। [..]

जोखिम की चेतावनी: आपकी पूँजी जोखिम में है। लीवरेज वाले उत्पाद सबके उपयुक्त नहीं होते हैं। कृपया हमारे जोखिम खुलासे पर विचार करें।