XM अमेरिका के निवासियों को अपनी सेवाएँ मुहैया नहीं करता है।
हमने अभी हाल में मिस्र के काहिरा शहर के हया करीमा नाम के धर्मार्थ संगठन को स्थानीय समुदायों में गरीबी घटाने के उसके प्रयासों का समर्थन करने के लिए एक और बार दान किया।
हाल के वर्षों में मिस्र को कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और वहाँ के लोग अभी तक इन कष्टों से उभर नहीं पाए हैं। हया करीमा लोगों को अपनी जिंदगी को दुबारा पटरी पर लाने और स्वयंपोषी जीवन बिताने में मदद करता है। यह धर्मार्थ संगठन गरीबी से पीड़ित लोगों को दान करता है और उन्हें संसाधनों तक पहुँच दिलाता है ताकि वे अपना तथा अपने परिवारों का भरण-पोषण भली प्रकार से कर सकें।
हम मिस्र में गरीबी से लड़ने के इस संगठन के ध्येय को अपना समर्थन देना जारी रखेंगे, इसलिए हमारे अंशदान से गाँवों, झोपड़-पट्टियों और शहरी इलाकों में रहने वाले समुदायों को एक स्थायी सहारा मिलता रहेगा। हमारी मंशा हया करीमा के साथ एक दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करना है और आने वाले वर्षों में मिस्र के समुदायों को मदद पहुँचाने के उनके प्रयासों को समर्थित करना है।
यदि आप मिस्र के स्थानीय समुदायों को समर्थित करना चाहें या हया करीमा के बारे में अधिक जानना चाहें, तो उनकी वेबसाइट देखें।
जोखिम की चेतावनी: आपकी पूँजी जोखिम में है। लीवरेज वाले उत्पाद सबके उपयुक्त नहीं होते हैं। कृपया हमारे जोखिम खुलासे पर विचार करें।