मेडिसिन्स सैंस फ्रंटियर को XM समर्थन जारी

इस तारीख को पोस्ट की गई 07/02/2023 16:51 (IST). अधिक पढ़ें CSR

अभी हाल में हमने अपने निगमीय सामाजिक दायित्व (CSR) और विश्व भर के लोगों की मदद करने के अपने मिशन के तहत मेडिसिन्स सैंस फ्रंटियर (MSF) को दान किया।

यह 2022 का हमारा 48वाँ और अंतिम CSR पहल था, जिसके तहत हमने MSF को अपना सतत समर्थन जारी रखा।

हर दिन हमारे समाचार फीडों में युद्ध, संघर्ष, प्राकृतिक विपदाओं और अन्य हादसों की खबरें रहती हैं, जिनके कारण लोगों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ता है और उन्हें तात्कालिक चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता होती है। कभी-कभी वे उन मूलभूत सेवाओं से भी वंचित हो जाते हैं, जिन पर हम सब अत्यधिक आश्रित हो चुके हैं, जैसे स्वच्छता प्रणालियाँ और साफ पेय जल की आपूर्ति। इन सब विपदाओं से हम केवल स्तंभित रह जाते हैं और दुखी होते हैं, लेकिन MSF तुरंत कमर कसकर राहत पहुँचाने में जुट जाता है।

MSF एक विश्वव्यापी चिकित्सीय मानवतावादी संगठन है, जो जहाँ भी मदद की जरूरत हो, वहाँ मदद पहुँचाता है। उनके कार्यकलाप चिकित्सा की नैतिकता और स्वच्छंदता, निष्पक्षता, और उत्तरदायित्व के सिद्धांतों से परिचालित होते हैं। उनकी यह दृष्टि हमारे CSR मिशन से पूरी तरह मेल खाती है, जो है, विश्व भर के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना।

MSF के 30,000 से अधिक चिकित्सा कर्मी, संभरण विशेषज्ञ, और प्रशासनिक कार्यकर्ता हर दिन 60 से अधिक देशों में कार्य कर रहे हैं।

हमने MSF की ग्रीक शाखा को दान किया, जिसकी स्थापना 1990 में हुई थी। तबसे, उसके सैंकड़ों कार्यकर्ता सीरिया, हैती, फिलिस्तीन, रवांडा, इथियोपिया, और अफगानिस्तान जैसे देशों में राहत कार्य कर चुके हैं। ग्रीस में, MSF के कार्यों में शामिल हैं, शरणार्थियों और आप्रवासियों को मानवतावादी चिकित्सीय सहायता पहुँचाना, संवेदनशील लोगों को मूलभूत स्वास्थ्य देखरेख सेवाएँ उपलब्ध कराना, और जागरूकता बढ़ाना।

आप यहाँ से MSF के बारे में अधिक जान सकते हैं और उन्हें दान कर सकते हैं।