XM अमेरिका के निवासियों को अपनी सेवाएँ मुहैया नहीं करता है।
अप्रैल 2022 में, XM ने मलेशिया के रेड क्रेसेंट (MRC) के साथ सहयोग करके इस साल के शुरू में आई भारी बाढ़ से पीड़ित हुए परिवारों में स्वच्छता किट तैयार करके बाँटा।
मलेशिया में जो बाढ़ आई, वैसी भीषण बाढ़ उस देश में सौ साल में भी नहीं आई थी। तीन दिन तक लगातार मूसलाधार बारिश होती रही जिससे मलेशिया के सात राज्यों के निवासी बाढ़ की चपेट में आ गए। तेरेनगानु और केलानतान विशेष रूप से प्रभावित हुए। कम से कम साल भर के लिए उन्हें अपने जीवन को नए सिरे से शुरू करने में कठिनाई होने वाली है।
लोगों को उनके सबसे संकटग्रस्त पलों में मूलभूत जरूरत की चीजें प्राप्त करने में मदद करना हमारे निगमीय सामाजिक दायित्व का केंद्रभूत तत्व है। XM ने MRC के साथ सहयोग करके इस समुदाय का समर्थन किया। हमारे कर्मचारियों ने प्रभावित परिवारों के लिए स्वच्छता किट तैयार करने और इन्हें पीड़ितों तक पहुँचाने के लिए मेहनत की। इन किटों में शामिल थीं रोजमर्रे की चीजें, जैसे टूथपेस्ट, साबुन, तौलिए इत्यादि, ताकि ये लोग दैनिक जीवन की कुछ सामान्य सुविधाएँ अनुभव कर सकें, जब वे अपने ध्वस्त जीवन को पुनः पटरी पर लाने में लगे हों।
मलेशिया की रेड क्रेसेंट सोसाइटी संघर्षरत लोगों को मदद पहुँचाने के प्रति समर्पित है। उनके कार्यों के बारे में आप MRCS की वेबसाइट से अधिक जान सकते हैं, और उन्हें अंशदान कर सकते हैं।
जोखिम की चेतावनी: आपकी पूँजी जोखिम में है। लीवरेज वाले उत्पाद सबके उपयुक्त नहीं होते हैं। कृपया हमारे जोखिम खुलासे पर विचार करें।