डेमाक के बाढ़-पीड़ितों को XM का मानवीय समर्थन

इस तारीख को पोस्ट की गई 15/04/2024 14:28 (IST). अधिक पढ़ें CSR

Human Initiative नामक संगठन के साथ सहयोग करते हुए XM ने डेमाक में के बाढ़-पीड़ितों की मदद करने का काम हाथ में लिया, जो इसका एक उम्दा उदाहरण है कि जब मनुष्य ही मनुष्य की मुसीबत में मदद करने के लिए आगे आता है, तब यह मनुष्यों के श्रेष्ठतम मानवतावादी पहलुओं को उजागर करता है।

फरवरी के शुरुआती दिनों में अचानक आई इस बाढ़ की चपेट में चले गए लोगों को हमने तुरंत राहत पहुँचाई और दो सौ से अधिक गरम भोजन के पैकेटों, कई लीटर पेयजल और अन्य रसोई के सामानों का दान किया, जिनसे निश्चय ही इस अप्रत्याशित दुर्घटना से कष्ट झेल रहे लोगों को समर्थन प्राप्त हुआ।

यह पहल Human Initiative नामक एक मानवतावादी संगठन के सहयोग के बिना संभव नहीं हो पाता। यह संगठन हाल की विपदाओं में जरूरतमंद लोगों को मदद पहुँचाता है। उनकी समर्पण भावना इसका प्रमाण है कि अद्भुत व्यक्ति और संगठन सचमुच मुसीबत के समय विश्व में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

मदद करने का यह असाधारण प्रयास डेमाक के बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए धन-राशि दान के रूप में प्राप्त करने के एक कार्यक्रम के जरिए कार्यान्वित किया गया। यह विश्व को बेहतर बनाने और मानवतावादी कामों में सबके साथ खड़े होने के प्रति हमारी असंदिग्ध प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इस नेक कार्य में संलग्न होकर हमें प्रसन्नता तो हुई ही, हम गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं। हमने न केवल वयस्कों और बच्चों में आशा की ज्योति जगाई, बल्कि XM के रूप में हमें यह भी अहसास हुआ कि हमारे कार्य वास्तव में हमारे लक्ष्यों और स्वभाव के अनुरूप हैं। हम अन्य कंपनियों से अलग हैं। हम मानवीय हैं। हम XM हैं। और हम मदद का हाथ बढ़ाने के लिए सदा तत्पर हैं।

यह मानवतावादी कार्य 14-20 फरवरी 2024 के दौरान विश्व भर के समुदायों को वापस लौटाने के हमारे सतत प्रयास के तहत किया गया।

Human Initiative के बारे में अधिक जानें और एक बेहतर विश्व का सृजन करने के उनके प्रयासों का समर्थन करें।