युगांडा के यतीम बच्चों के लिए 5वाँ XM अन्नदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 05/01/2023 17:21 (IST). अधिक पढ़ें CSR

दिसंबर 2022 में, XM ने 5वाँ अन्नदान समारोह का आयोजन किया। युगांडा में बनी वस्तुएँ और नाश्ते की चीजें हमारे साइप्रस और यूनान कार्यालयों में बेची गईं और इससे युगांडा के यतीम बच्चों के लिए पैसे जुटाए गए। यह समारोह सेंट ऐंटोनियस ऑफ मोंडे अनाथालय को XM द्वारा दिए जा रहे सतत समर्थन का एक हिस्सा था।

एक बार फिर XM के कर्मचारियों को इस अच्छे काम के लिए हमारे स्वयंसेवकों द्वारा पकाए गए स्वादिष्ट पकवानों को खरीदकर और उनका आनंद लेकर मदद करने का अवसर मिला। युगांडा में बनी रंगबिरंगी घरेलू वस्तुएँ, जेवर, और उपयोगी चीजें धड़ल्ले से बिकीं। इससे प्राप्त धन-राशि वोबुलेन्जी, युगांडा में स्थित अनाथालय को जाएगी, और इससे वहाँ रह रहे 400 से अधिक बच्चों की दवा और भोजन का इंतजाम हो सकेगा।

यूनिसेफ के अनुसार पिछले दशक युगांडा में 20 लाख से अधिक बच्चे अनाथ हुए हैं। इनमें से कई अपने लिए अच्छे भविष्य की व्यवस्था करने, अपने आपको पढ़ाने-लिखाने, और वित्तीय दृष्टि से आत्म-निर्भर वयस्क बनने में असमर्थ हैं। इन सबके लिए उन्हें धर्मार्थ संस्थाओं और स्वयंसेवकों का समर्थन आवश्यक है।

XM ने 2017 में युगांडा के बच्चों की मदद करना शुरू किया और तबसे हम इन बच्चों के भविष्य को सँवारने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने के अपने मिशन पर कायम हैं। पैसे जुटाने के अलावा, XM ने एक स्कूल की इमारत बनाने में भी योगदान किया है और स्थानीय धर्मार्थ संस्थाओं के साथ मिलकर इन बच्चों के मार्ग में उपस्थित होने वाली कठिनाइयों को दूर करने की कोशिश की है। इनके शिक्षण वगैरह की ओर भी हमने ध्यान दिया है।

उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जारी है और 2023 में और भी कई पहल किए जाएँगे! क्या आप भी इस नेक काम में हाथ बँटाना चाहते हैं? इस अनाथालय को चलाने वाले युगांडा ऑर्थडोक्स चर्च को कैसे दान किया जा सकता है, इसके बारे में यहाँ पढ़ें।