श्रीलंका के बच्चों को अन्नदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 30/07/2024 13:12 (IST). अधिक पढ़ें CSR

इस वर्ष गर्मियों में हमने चाइल्ड एक्शन लंका नामक धर्मार्थ संस्था के साथ सहयोग करके अगले 10 महीनों तक श्रीलंका के छोटे बच्चों को अन्नदान करने की व्यवस्था की है

लगभग 30 साल तक चलने वाले युद्ध के बाद, जो 2009 में जाकर समाप्त हुआ, श्रीलंका आर्थिक संकट और अन्य नई चुनौतियों से जूझ रहा है। श्रीलंका की 17% आबादी भूख का शिकार है, और स्कूल-पूर्व के 31% बच्चे कुपोषण से ग्रस्त हैं।

भोजन सुरक्षा और सुपोषण की व्यवस्था करके बच्चों के लिए अधिक उज्ज्वल भविष्य साधा जा सकता है। यह गरीबी के कुचक्र को तोड़ने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन बच्चों के लिए कुछ करने में हमारी मदद करने के लिए हम चाइल्ड एक्शन लंका के प्रति आभारी है।

आप भी मदद करें

चाइल्ड एक्शन लंका बच्चों के सुपोषण और स्वास्थ्य के प्रति समर्पित है और वह उन्हें अच्छे शिक्षण देने, हिंसा और दुरुपयोग से बचाने, और लड़कियों और युवतियों को सक्षम करने के कार्य में संलग्न है। आप उनकी वेबसाइट से उनके बारे में अधिक जान सकते हैं और योगदान कर सकते हैं।