रमजान के तोहफों से 60 परिवारों में खुशियाँ छाईं

इस तारीख को पोस्ट की गई 02/06/2023 13:28 (IST). अधिक पढ़ें CSR

22 अप्रैल 2023 को XM ने BAZNAS इंडोनेशिया के साथ सहयोग करके 60 जरूरतमंद परिवारों में ‘रमजान मुबारक’ पैकेज बाँटे। इन पैकेजों में चावल, खाना पकाने का तेल, और चीनी जैसी जरूरी चीजें थीं। इनसे रमजान के पावन महीने में इन गरीब परिवारों का आर्थिक बोझ कम हो सका।

एक आधिकारिक सरकारी संगठन होने की हैसियत से BAZNAS समुदायों का उद्धार करने और जरूरतमंदों की मदद करने में अहम भूमिका निभाता है।

XM में हम विश्वास करते हैं कि सहयोग और हमदर्दी से विश्व भर में हमारे समुदायों में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

इस संगठन के साथ हमारा सहयोग दूसरों के जीवन में परिवर्तन लाने के हमारे साझे मिशन का प्रमाण है।

हम BAZNAS इंडोनेशिया के अमूल्य समर्थन और साझेदारी के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हैं।

BAZNAS के बारे में अधिक जानने या उनके सराहनीय कार्यों में योगदान करने के लिए उनकी वेबसाइट देखें, जो यहाँ मोजूद है।