XM अमेरिका के निवासियों को अपनी सेवाएँ मुहैया नहीं करता है।
post-image

युगांडा के यतीम बच्चों के लिए 5वाँ XM अन्नदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 05/01/2023 17:21 (IST)

दिसंबर 2022 में, XM ने 5वाँ अन्नदान समारोह का आयोजन किया। युगांडा में बनी वस्तुएँ और नाश्ते की चीजें हमारे साइप्रस और यूनान कार्यालयों में बेची गईं और इससे युगांडा के यतीम बच्चों के लिए पैसे जुटाए गए। यह समारोह सेंट ऐंटोनियस ऑफ मोंडे अनाथालय को XM द्वारा दिए जा रहे सतत समर्थन का एक हिस्सा था। एक बार फिर XM के कर्मचारियों को इस अच्छे काम के लिए हमारे स्वयंसेवकों द्वारा पकाए गए स्वादिष्ट पकवानों को खरीदकर और उनका [..]

post-image

कुत्ता अभयारण्य को XM का समर्थन जारी

इस तारीख को पोस्ट की गई 14/12/2022 17:26 (IST)

नवंबर में हमने साइप्रस के सिरियस कुत्ता अभयारण्य को दान किया जिससे कुत्तों के पिल्लों के लिए भोजन खरीदा जा सका। हमारे स्वयंसेवकों ने अभयारण्य के कुत्तों के साथ खेलते हुए, उन्हें खाना खिलाते हुए और उन्हें वॉक पर ले जाते हुए अभयारण्य में एक दिन भी बिताया। सिरियस कुत्ता अभयारण्य में 170 से अधिक कुत्ते रह रहे हैं। उसे बिना सरकारी सहायता से स्वयंसेवकों का एक दल जन-साधारण से प्राप्त अनुदान से चला रहा है। इतने सारे कुतों को [..]

post-image

XM ने लगवाया प्लास्टिक पुनश्चक्रण यंत्र

इस तारीख को पोस्ट की गई 13/12/2022 13:25 (IST)

नवंबर में, लिमासोल, साइप्रस के जेर्मासोगेया समुद्र-तट में प्लास्टिक का पुनश्चक्रण करने के लिए एक विशाल मत्स्याकार यंत्र लगाया गया। यह एना इमेइस संगठन और XM की एक संयुक्त परियोजना थी और इसका उद्देश्य था पुनश्चक्रण और प्लास्टिक प्रदूषण का नियंत्रण। जेर्मासोगेया समुद्र-तट पर्यटकों और स्थानीय लोगों में बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन वह कचरे की समस्या से जूझ रहा है, जो कुदरती सौंदर्य और समुद्री पर्यावरण दोनों को दूषित कर रहा है। यह नया यंत्र आगंतुकों को पुनश्चक्रण करने के [..]

post-image

इराक के यतीम बच्चों को XM का अंशदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 07/12/2022 16:01 (IST)

XM ने इराक के नोबल्स धर्मार्थ प्रतिष्ठान और शेयरतिया मानवीय संगठन के साथ सहयोग करके बगदाद और दोहुक के यतीम बच्चों और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए विशेष समर्थन प्रदान किया है। परिवार की छत्रछाया से वंचित कई बच्चे स्कूल जाने का खर्च वहन नहीं कर पाते हैं और उन्हें पढ़ाई छोड़ देनी पड़ती है। हमने इस तरह के बच्चों को स्कूल-बैग, स्कूल की वर्दी, पेन-पेंसिल, और नोटबुक दान किया, जो इन्हें खरीदने में असमर्थ थे। पैसे [..]

post-image

जरूरतमंद बच्चों के लिए XM का पारिवारिक समारोह

इस तारीख को पोस्ट की गई 28/11/2022 13:35 (IST)

अक्तूबर 2022 में XM ने सिंगापुर रेड क्रॉस की मेजबानी में निम्न-आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए एक झींगा समारोह आयोजित किया जो सिंगापुर रेड क्रॉस के यंग हार्ट्स एनरिचमेंट कार्यक्रम का एक भाग था। बच्चों ने सिंगापुर की सबसे बड़ी झींगा-पालन सुविधा में झींगा मच्छली पकड़ते और उन्हें तलते हुए एक शानदार दिन बिताया। इस सुविधा के चारों ओर रंग-बिरंगे उष्णकटिबंधीय पौधों का एक सुंदर बाग और एक मनोहारी झील है। बच्चों ने अपने परिवार के साथ हँसी-मजाक [..]

post-image

XM ने जारी रखी द. अफ्रीका के बीमार बच्चों की मदद

इस तारीख को पोस्ट की गई 03/11/2022 16:11 (IST)

XM ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित दक्षिण अफ्रीका के बच्चों को समर्थित करने के लिए रीच फॉर ए ड्रीम प्रतिष्ठान को मासिक अंशदान देना जारी रखा। रीच फॉर ए ड्रीम प्रतिष्ठान का सुंदर मिशन है, घातक बीमारियों से ग्रस्त बच्चों के जीवन में उनके सपनों को साकार करके चंद पलों के लिए आशा की किरणें बिखेरना। हर महीने हम उनके इस पहल के लिए अंशदान करते हैं, जिससे इस प्रतिष्ठान द्वारा चुने गए दो बच्चों को समर्थित किया जाता है [..]

post-image

XM ने किया इंडोनेशियाई पूर्व सैनिकों को अन्नदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 01/11/2022 18:14 (IST)

XM और रूमा जकात ने साथ मिलकर इंडोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस मनाया और इस अवसर पर इस देश की आजादी के लिए लड़े बहादुर सैनिकों को दान दिया। अपने सेवा-काल के हर दिन सैनिक इंडोनेशिया और उसके लोगों के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। अपने देश की रक्षा करते हुए उनमें से कुछ ने अपार हानि उठाई है, चाहे वह अपने साथी सैनिकों की मृत्यु हो, या जीवन भर उन्हें परेशान करने वाली चोटें, या युद्ध के [..]

post-image

वियतनाम के जरूरतमंद बच्चों को XM का समर्थन

इस तारीख को पोस्ट की गई 31/10/2022 17:21 (IST)

XM ने अभी हाल में वियतनाम के हो चि मिन्ह शहर बाल कल्याण संघ (एचसीडब्ल्यूए) को दान देकर वियतनाम के साधनहीन बच्चों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उच्च गुणवत्ता वाला शिक्षण प्राप्त करने के कार्य को सुगम बनाया वियतनाम में अनगिनत बच्चे सड़कों पर निर्वाह करते हैं और उनकी मुख्य चिंता होती है कि अगला भोजन कहाँ से आएगा। ये सब अत्याचारी माँ-बाप से भागकर आए हुए होते हैं, और कई मानसिक और शारीरिक व्याधियों से पीड़ित होते हैं। उन्हें [..]

post-image

XM ने दिया पाकिस्तान के बाढ़-पीड़ितों को सहारा

इस तारीख को पोस्ट की गई 21/10/2022 14:13 (IST)

सितंबर में XM ने जेडीसी प्रतिष्ठान के साथ मिलकर पाकिस्तान के लाखों बाढ़-पीड़ितों को मदद पहुँचाई। इतनी भीषण बाढ़ इस देश के पूरे इतिहास में नहीं आई है। मानसूनी बारिश की तेज धार के कारण आई यह विनाशकारी बाढ़ पूरे-पूरे गाँवों को डुबा गई, जिससे पूरे देश में 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए। अनुमान है कि बाढ़ ने 8,00,000 घरों को ढहा दिया और अन्य 12,00,000 घरों को कम-ज्यादा हद तक नुकसान पहुँचाया। लाखों पाकिस्तानियों को घर छोड़कर भागना पड़ा [..]

post-image

साइप्रस में संगीत परियोजना को XM का समर्थन

इस तारीख को पोस्ट की गई 20/10/2022 18:19 (IST)

XM ने एक और अंशदान देकर सिस्टेमा साइप्रेस को अपना समर्थन जारी रखा है। यह एक सार्थक कार्य है जो सामाजिक संगीत-वृंद और गायक-मंडली कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों तक निश्शुल्क रूप से शास्त्रीय संगीत ले आता है। यह पहल बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिए भी पर्याप्त अवसर प्रदान करता है। सिस्टेमा साइप्रस परियोजना गरीब बच्चों को, जिनमें दूसरे देशों से आए हुए बच्चे और शरणार्थी बच्चे भी शामिल हैं, विश्व भर से आए हुए वाद्य-वृंदों और गायन-मंडलियों [..]

जोखिम की चेतावनी: आपकी पूँजी जोखिम में है। लीवरेज वाले उत्पाद सबके उपयुक्त नहीं होते हैं। कृपया हमारे जोखिम खुलासे पर विचार करें।