XM अमेरिका के निवासियों को अपनी सेवाएँ मुहैया नहीं करता है।
post-image

मेडिसिन्स सैंस फ्रंटियर को XM समर्थन जारी

इस तारीख को पोस्ट की गई 07/02/2023 16:51 (IST)

अभी हाल में हमने अपने निगमीय सामाजिक दायित्व (CSR) और विश्व भर के लोगों की मदद करने के अपने मिशन के तहत मेडिसिन्स सैंस फ्रंटियर (MSF) को दान किया। यह 2022 का हमारा 48वाँ और अंतिम CSR पहल था, जिसके तहत हमने MSF को अपना सतत समर्थन जारी रखा। हर दिन हमारे समाचार फीडों में युद्ध, संघर्ष, प्राकृतिक विपदाओं और अन्य हादसों की खबरें रहती हैं, जिनके कारण लोगों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ता है और उन्हें तात्कालिक चिकित्सीय [..]

post-image

बाल-चिकित्सा केंद्र के लिए XM का अनुदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 06/02/2023 16:07 (IST)

हमारे निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत हमने अपने मूल स्थान के अधिक निकट ध्यान दिया और लीमासोल में स्थित अमेरिकोस आर्गियोरू बाल-चिकित्सा केंद्र के जीर्णोद्धार हेतु अनुदान किया। हमारे अनुदान से सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है और आवश्यक सामग्री खरीदी जा रही है। इस समय इस केंद्र का आधुनिकीकरण और उन्नतीकरण चल रहा है। यह केंद्र साइप्रस का अपने प्रकार का पहला केंद्र है जो बच्चों के लिए विशेषीकृत सेवाएँ प्रदान करता है। सच तो यह है [..]

post-image

XM ने दिया पेरू के बेसहारे बुजुर्गों को सहारा

इस तारीख को पोस्ट की गई 01/02/2023 19:27 (IST)

इस दिसंबर को XM और पेरू की धर्मार्थ संस्था Nietos Itinerantes ने मिलकर लीमा में सान मिगुएल आवासीय देखरेख केंद्र के जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए एक बिंगो गेम का आयोजन किया और साथ ही अतिमहत्वपूर्ण दवाएँ भी दान कीं। इस केंद्र का संचालक है परिवारिक कल्याण के लिए राष्ट्रीय समग्र कार्यक्रम (INABIF)। दीर्घ आयु पाना तो खुशी की बात है, लेकिन वह कुछ चुनौतियाँ भी लेकर आता है, विशेषकर गरीब तबके के लोगों के लिए। सान मिगुएल आवासीय देखरेख केंद्र [..]

post-image

दिल की बीमारी वाले बच्चों को नए साल का तोहफा

इस तारीख को पोस्ट की गई 27/01/2023 15:45 (IST)

दिल की बीमारी से ग्रस्त फिलिपीन के गरीब बच्चों और उनके परिवार के लिए नए साल को और अधिक खुशनुमा बनाने के विचार से हमने उनके लिए एक विशेष अनुदान किया है। चमी चम प्रतिष्ठान और हार्ट वॉरियर्स फिलिपीन नामक धर्मार्थ संस्थाओं के साथ सहयोग करके हमने तोहफे, भोजन और चिकित्सीय सामग्रियाँ दान की हैं। नए साल की पूर्वसंध्या एक जादुई पर्व होना चाहिए, लेकिन दुखद स्थिति यह है कि अपनी बीमारी से जूझ रहे ये बच्चे न केवल तोहफों [..]

post-image

इंडोनेशिया के भूचाल-पीड़ितों को XM की राहत

इस तारीख को पोस्ट की गई 27/01/2023 13:22 (IST)

नवंबर 2022 में XM और बेनिह बेइक, जो एक छोटी अलाभकारी संस्था है, ने मिलकर पश्चिम जावा, इंडोनेशिया में आई विनाशकारी भूचाल के शिकार बने लोगों के लिए अन्नदान की व्यवस्था की। 21 नवंबर को जावा द्वीप के पश्चिमी सागरतट पर स्थित सियांजुर क्षेत्र में 5.6 पैमाने का भूकंप आया। इसका केंद्र भू-सतह के काफी निकट था, इसलिए यह काफी विनाशकारी साबित हुआ। हजारों लोगों ने अपनी जान गँवाई या घायल हुए। सैकड़ों घर, विद्यालय और सार्वजनिक सुविधाएँ नष्ट हुईं [..]

post-image

दक्षिण अफ्रीका के बच्चों के सपनों को साकार करना

इस तारीख को पोस्ट की गई 25/01/2023 16:21 (IST)

गंभीर बीमारियों से पीड़ित दक्षिण अफ्रीका के और भी अधिक बच्चों के सपनों को साकार करने में रीच फॉर ए ड्रीम प्रतिष्ठान को समर्थन देना हमने गर्व के साथ जारी रखा। इन बच्चों के लिए उनकी दैनिक दिनचर्या को पूरा करना भी एक कठिन संघर्ष है। उत्सवों से भरे 2022 के संपूर्ण अवधि में हमने 5 और बच्चों के सपनों को साकार करने में मदद की, और उनके बचपन के एक छोटे से हिस्से को उन्हें वापस दिलाया। आतिका बेंजमिन [..]

post-image

XM ने दान किया रोहिंग्या बच्चों को स्कूल सामग्री

इस तारीख को पोस्ट की गई 13/01/2023 15:04 (IST)

XM में हम अपने केंद्रीय मिशन से कभी नहीं ढिगते हैं, जो है विश्व भर के लोगों के जीवन के स्तर में सुधार लाना। जब बात आती हो कम सौभाग्यशाली लोगों की, तब तो यह और भी अधिक लागू होता है। अभी हाल में हमने ह्यूमैनिटेरियन केयर मलेशिया बेरहैड (MyCARE) के साथ सहयोग करते हुए, सेलनगोर और जोहोर के 3 शिक्षण केंद्रों के रोहिंग्या शरणार्थी बच्चों को स्कूल सामग्री दान किया। हमारी विदेशी टीम ने, जिसमें हमारे सीईओ, सुश्री स्ताव्री [..]

post-image

XM लेकर आया बीमार बच्चों के लिए क्रिसमस की खुशियाँ

इस तारीख को पोस्ट की गई 10/01/2023 19:07 (IST)

दिसंबर में हम अपनी मित्र संस्था Reach for a Dream प्रतिष्ठान के साथ केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में स्थित Tygerberg अस्पताल में भर्ती बच्चों से मिलें और उनके चेहरों पर खुशियाँ बिखेरने की कोशिश की। ये बच्चे जानलेवा बीमारियों के साए तले जी रहे हैं। वे एक आकस्मिक क्रिसमस पार्टी का मजा लेने अस्पताल के खेल-मैदान में एकत्र हुए थे। बच्चों को Reach for a Dream प्रतिष्ठान के कलाकार द्वारा दिखाए गए जादू के करतबों और सुनाए गए चुटकलों में [..]

post-image

युगांडा के यतीम बच्चों के लिए 5वाँ XM अन्नदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 05/01/2023 17:21 (IST)

दिसंबर 2022 में, XM ने 5वाँ अन्नदान समारोह का आयोजन किया। युगांडा में बनी वस्तुएँ और नाश्ते की चीजें हमारे साइप्रस और यूनान कार्यालयों में बेची गईं और इससे युगांडा के यतीम बच्चों के लिए पैसे जुटाए गए। यह समारोह सेंट ऐंटोनियस ऑफ मोंडे अनाथालय को XM द्वारा दिए जा रहे सतत समर्थन का एक हिस्सा था। एक बार फिर XM के कर्मचारियों को इस अच्छे काम के लिए हमारे स्वयंसेवकों द्वारा पकाए गए स्वादिष्ट पकवानों को खरीदकर और उनका [..]

post-image

कुत्ता अभयारण्य को XM का समर्थन जारी

इस तारीख को पोस्ट की गई 14/12/2022 17:26 (IST)

नवंबर में हमने साइप्रस के सिरियस कुत्ता अभयारण्य को दान किया जिससे कुत्तों के पिल्लों के लिए भोजन खरीदा जा सका। हमारे स्वयंसेवकों ने अभयारण्य के कुत्तों के साथ खेलते हुए, उन्हें खाना खिलाते हुए और उन्हें वॉक पर ले जाते हुए अभयारण्य में एक दिन भी बिताया। सिरियस कुत्ता अभयारण्य में 170 से अधिक कुत्ते रह रहे हैं। उसे बिना सरकारी सहायता से स्वयंसेवकों का एक दल जन-साधारण से प्राप्त अनुदान से चला रहा है। इतने सारे कुतों को [..]

जोखिम की चेतावनी: आपकी पूँजी जोखिम में है। लीवरेज वाले उत्पाद सबके उपयुक्त नहीं होते हैं। कृपया हमारे जोखिम खुलासे पर विचार करें।