XM अमेरिका के निवासियों को अपनी सेवाएँ मुहैया नहीं करता है।
post-image

XM और BAZNAS का सकारात्मक पहल

इस तारीख को पोस्ट की गई 11/06/2024 15:10 (IST)

एक हृदयग्राही सहयोग के तहत, XM और BAZNAS ने मिलकर इंदोनीशिया के जकार्ता शहर में रहने वाले 51 गरीब परिवारों को 16 अप्रैल, 2024 को पकत रमजान बहागिया (रमजान के अवसर पर बाँटे जाने वाले पैकेज) बाँटे। रमजान और ईद इंदोनेशिया के मुख्य त्योहारों में शामिल हैं, लेकिन कई गरीब परिवार इन्हें ठीक से मना नहीं पाते हैं। उनके लिए इन त्योहारों को अधिक रंगीन बनाने के लिए और उन्हें मूलभूत जरूरतों की चीजें मुहैया करने के लिए हमने ये [..]

post-image

XM, रेड क्रॉस और प्रवासी मजदूर

इस तारीख को पोस्ट की गई 21/05/2024 13:57 (IST)

XM सिंगापुर ने अभी हाल में रेड क्रॉस सिंगापुर के साथ सहयोग करके सिंगापुर के प्रवासी घरेलू मजदूरों के लिए एक खेल समारोह आयोजित किया। यह समारोह 7 अप्रैल 2024 को संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य द केज कलांग में 21 प्रवासी देखरेखकर्ताओं को दिन भर खेल गतिविधियों में संलग्न होने और आराम करने का अवसर प्रदान करना था। यह प्रयास प्रवासी मजदूरों के मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाली को समर्थित करने के रेड क्रॉस सिंगापुर के एक अभियान का हिस्सा था। [..]

post-image

XM का लोमबोक सहयोग

इस तारीख को पोस्ट की गई 26/04/2024 16:07 (IST)

XM इंडोनेशिया ने अभी हाल में पेडूली अनक प्रतिष्ठान के साथ सहयोग किया। यह संस्था लोमबोक, पश्चिम लूसा टेनगारा में आशा का दीप प्रज्वलित करने के लिए कटिबद्ध है। 19 मार्च 2024 को हमने इस संस्था के साथ हाथ मिलाकर इस क्षेत्र के गरीब बच्चों का उद्धार करने का निश्चय किया। यह स्थानीय तौर पर सकारात्मक प्रभाव डालने के हमारे लक्ष्य को रेखांकित करता है। पेडूली अनक प्रतिष्ठान पश्चिमी लसा टेनगारा के साधनहीन बच्चों को आवश्यक देखरेख, शिक्षण और समर्थन [..]

post-image

अन्नदान करके मनाया XM ने पाकिस्तान में रमजान

इस तारीख को पोस्ट की गई 24/04/2024 13:11 (IST)

‘रिज़्क़’ नामक धर्मार्थ संस्था के साथ मिलकर हमने पवित्र रमजान महीने में पाकिस्तान के ग्रामीण इलाकों के जरूरतमंद लोगों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। पाकिस्तान में 2 करोड़ से अधिक लोग अत्यंत गरीबी में जीवन-यापन कर रहे हैं। बहुत से परिवारों के लोगों को हर दिन पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक भोजन तक मयस्सर नहीं हो पाता है। वहाँ भूख और कुपोषण से बहुत से बच्चों का शारीरिक विकास बाधित हो रहा है। फिर भी उन्हें जीवित रहने के लिए [..]

post-image

बदलाव के लिए XM का ‘चैरिटी राइट’ के साथ गठबंधन

इस तारीख को पोस्ट की गई 23/04/2024 14:56 (IST)

अपने संसाधनों और विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए XM ने Charity Right Malaysia (चैरिटी राइट मलेशिया) के साथ गँठजोड़ करके कालुमपांग, सेलंगोर के छात्रों को सशक्त करने का बीड़ा उठाया। रमजान गुड डीड्स सीएसआर के तहत किया जाने वाला यह पहल समुदायों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रति XM की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस साझेदारी के तहत XM ने दिव्यांग छात्रों को रमजान के अवसर पर मेवे आदि आवश्यक भोज्य सामग्री उपलब्ध कराया। पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करके [..]

post-image

XM और सिंगापुर रेड क्रॉस की जुगलबंदी

इस तारीख को पोस्ट की गई 23/04/2024 12:21 (IST)

मानवीय कार्यों के हृदय-क्षेत्र में पदार्पण करते हुए XM को अभी हाल में दो वर्षों से अनेक धर्मार्थ कार्यों के उसके हमसफर और दीर्घकालिक सहयोगी सिंगापुर रेड क्रॉस के साथ उसके मुख्यालय में भेंट करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस मुलाकात का उद्देश्य था इस संगठन के आगामी क्रियाकलापों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना। सिंगापुर रेड क्रॉस की स्थापना 1949 में हुई। यह एक घरेलू मानवतावादी संगठन है जो लोगों की तकलीफों को दूर करने और आपात स्थितियों [..]

post-image

वियतनाम में बाल दिवस पर पुस्तक दान

इस तारीख को पोस्ट की गई 22/04/2024 13:33 (IST)

‘बच्चों के लिए पुस्तकों से भरी अलमारी’ नामक परियोजना का समर्थन करने के विचार से हमने निगे प्रांत के की सोन जिले के 10 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को पुस्तकें दान किया। ये पुस्तकें संख्या में इतने अधिक थे कि उनसे 10 अलमारियाँ भर गईं। इन विद्यालयों में पहाड़ी इलाकों के गरीब बच्चों को पढ़ाया जाता है। इस परियोजना से बच्चों में पुस्तकें पढ़ने की आदत डालने में मदद मिलेगी और उन्हें अपने शिक्षकों के साथ मिलकर प्रतिदिन पुस्तकें पढ़ने [..]

post-image

रमजान इफ्तार के लिए XM का हार्दिक समर्थन

इस तारीख को पोस्ट की गई 16/04/2024 14:32 (IST)

करुणा और समर्थन के रूप में XM ने अभी हाल में इस पवित्र महीने में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए रमजान इफ्तार पहल आरंभ किया है। इस निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व प्रयास के तहत XM मुसीबत झेल रहे परिवारों और व्यक्तियों को आनंद और राहत पहुँचाने का काम करेगा। मोरक्को के कसाब्लांका की ख्यातनाम धर्मार्थ संस्था Association Bab Rayan के साथ काम करते हुए, XM ने यतीमों और जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक इफ्तार भोजन कराने के लिए $2,000 दान करने [..]

post-image

डेमाक के बाढ़-पीड़ितों को XM का मानवीय समर्थन

इस तारीख को पोस्ट की गई 15/04/2024 14:28 (IST)

Human Initiative नामक संगठन के साथ सहयोग करते हुए XM ने डेमाक में के बाढ़-पीड़ितों की मदद करने का काम हाथ में लिया, जो इसका एक उम्दा उदाहरण है कि जब मनुष्य ही मनुष्य की मुसीबत में मदद करने के लिए आगे आता है, तब यह मनुष्यों के श्रेष्ठतम मानवतावादी पहलुओं को उजागर करता है। फरवरी के शुरुआती दिनों में अचानक आई इस बाढ़ की चपेट में चले गए लोगों को हमने तुरंत राहत पहुँचाई और दो सौ से अधिक [..]

post-image

XM लाया वियतनाम में प्रौद्योगिकीय क्रांति

इस तारीख को पोस्ट की गई 19/03/2024 14:53 (IST)

Nuôi Em परियोजना के साथ एक सुखद सहयोग के तहत 20 दिसंबर 2023 को XM ने वियतनाम के उच्च प्रदेशों में एक प्रौद्योगिकीय क्रांति का सूत्रपात किया। वियतनाम के सोन ला क्षेत्र के छात्रों को 15 कंप्यूटर दान करके हमने प्रौद्योगिकीय समता लाने में योगदान किया। Chieng Chung विद्यालय की हमारी मुलाकत के दौरान हम इस विद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षकों से मिलकर उस क्षेत्र के छात्रों की विशिष्ट समस्याओं को समझने की कोशिश की। हमारी टीम ने छात्रों को [..]

जोखिम की चेतावनी: आपकी पूँजी जोखिम में है। लीवरेज वाले उत्पाद सबके उपयुक्त नहीं होते हैं। कृपया हमारे जोखिम खुलासे पर विचार करें।