टेर्नेट के बाढ़-पीड़ितों को राहत पहुँचाना

इस तारीख को पोस्ट की गई 15/10/2024 18:06 (IST). अधिक पढ़ें CSR

सितंबर 2024 को XM ने ह्यूमेन इनीशिएटिव (एचए) के साथ मिलकर उत्तर मलूकू के टेर्नेट नामक स्थान में रुआ गाँव के 245 बाढ़-पीड़ितों को अत्यावश्यक सामग्री पहुँचाई। इस प्राकृतिक विपदा में 18 लोगों की जाने गईं और कई परिवार बेघर हो गए, जिससे उन्हें तुरंत भोजन और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराना लाजिमी हो गया।

हमारे राहत कार्यों में शामिल थे, तुरंत खाने योग्य भोजन, फलों के पैकेट, और एक पेयजल सुविधा चलाना जो प्रतिदिन 70 व्यक्तियों को पानी उपलब्ध कराती है। ये सुविधाएँ उन लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे, जो बेघर हो गए थे और दैनंदिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

यह पहल मात्र एक धर्मार्थ कार्य नहीं था, बल्कि यह आशा जगाने और परिवारों को नए सिरे से जीवन आरंभ करने में मदद करने का मिशन भी था।

ह्यूमेन इनीशिएटिव की वेबसाइट से उनके सतत चल रहे कार्यों के बारे में अधिक जानें