रमजान इफ्तार के लिए XM का हार्दिक समर्थन

इस तारीख को पोस्ट की गई 16/04/2024 14:32 (IST). अधिक पढ़ें CSR

करुणा और समर्थन के रूप में XM ने अभी हाल में इस पवित्र महीने में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए रमजान इफ्तार पहल आरंभ किया है। इस निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व प्रयास के तहत XM मुसीबत झेल रहे परिवारों और व्यक्तियों को आनंद और राहत पहुँचाने का काम करेगा।

मोरक्को के कसाब्लांका की ख्यातनाम धर्मार्थ संस्था Association Bab Rayan के साथ काम करते हुए, XM ने यतीमों और जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक इफ्तार भोजन कराने के लिए $2,000 दान करने का निश्चय किया है। यह पहल उन समुदायों में सकारात्मक प्रभाव पैदा करने की XM की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

Association Bab Rayan, की स्थापना 2014 में मोरोक्को के राजा के समर्थन के साथ की गई। यह संस्था विभिन्न मानववादी कार्यों में संलग्न होती है, जिनमें से कुछ हैं बच्चों का रक्षण और शिक्षण, व्यवसायपरक प्रशिक्षण, और समर्थनात्मक कार्रवाइयाँ। इन प्रयासों से यह संस्था मोरक्को के गरीब समुदायों को ऊपर उठाने का प्रयास करती है।

XM में हमें इस नेक काम में सहयोग देकर गर्व की अनुभूति होती है और दूसरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए Bab Rayan के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर हम उनके मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दे रहे हैं।

Association Bab Rayan और उनकी प्रभावशाली पहलों के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया उनकी वेबसाइट www.babrayan.ma देखें।