सेलंगोर के यतीमों से XM की प्रेममयी भेंट

इस तारीख को पोस्ट की गई 23/01/2024 13:01 (IST). अधिक पढ़ें CSR

एक हृदय-स्पर्शी सहयोग के तहत, जिसका आयोजन साइप्रस स्थित हमारे मुख्यालय ने किया, हमने सेलंगोर की वी लिसेन मलेशिया संगठन के साथ मिलकर कहाया कसीह बेस्तारी देखरेख सुविधा और अनाथालय के स्तुत्य कार्य में योगदान किया।

हमने विविध प्रकार के सामान दान में दिए जो इस सुविधा के कम-उम्र निवासियों के जीवन को अधिक सुगम बानाएगा। दान की गई वस्तुओं में शामिल थे, चावल, ओयेस्टर सॉस, चिकन, साबुन, डायपर, पढ़ने की सामग्री, पंखे और कपड़े धोने की मशीन।

साइप्रस और ग्रीस की हमारी टीमों के सदस्य मलेशिया गए और उन्होंने स्वयं अपने हाथों से दान की वस्तुएँ बाँटीं, जिन्हें पाकर बच्चे बेहद खुश हुए। उनकी मासूम खुशी देखकर हमारी टीम के सदस्यों को अपार संतोष की अनुभूति हुई। टीम के सदस्यों ने इन बच्चों के साथ कुछ मजेदार गतिविधियाँ भी कीं, जिनकी याद, हमें पूरा विश्वास है कि इन बच्चों को बहुत समय तक आती रहेगी।

हमारा यह पहल वी लिसेन मलेशिया संगठन के सहयोग के बिना संभव नहीं हो पाता। यह संस्था एक गैर-सरकारी संगठन है जो जरूरतमंदों को मदद करने और उनके कल्याण के लिए काम करने के प्रति समर्पित है। इसकी समर्पण भावना इसे सिद्ध करती है कि इनके जैसे उत्कृष्ट लोगों तथा इनके जैसे प्रयासों से दुनिया बदल सकती है।

यह धर्मार्थ कोशिश हमारे #WeListenCare कार्यक्रम का एक भाग है, जिसका लक्ष्य है अनाथलयों को अपने बच्चों की देखरेख करने के काम में समर्थित करना। यह प्रयास कहाया कसीह बेस्तारी देखरेख केंद्र में अत्यंत सफल रहा और अधिक संख्या में बच्चों को बेहतर जीवन देने और विश्व भर में अनाथालयों की मदद करने के हमारे इरादे के सफलीकरण का यह एक और उदाहरण है।

हमें इस धर्मार्थ कार्य को लेकर बेहद खुशी और गर्व की अनुभूति हुई। न केवल ये बच्चे अब एक मुस्कुराहट के साथ रात को सोने जाएँगे, बल्कि 2023 का यह हमारा आखिरी परोपकारी कार्य था, जिससे हम 2024 में पदार्पण इस दृढ़ विश्वास के साथ कर सकेंगे कि हम अपने ध्येय के प्रति अडिग हैं, हमारी मानवीयता बरकरार है, हम XM हैं।

यह पहल 27 नवंबर 2023 को कहाया कसीह बेस्तारी देखरेख केंद्र और अनाथालय में संपन्न हुआ। यह इस साल XM द्वारा मलेशिया में आयोजित चौथा धर्मार्थ कार्य था। विश्व भर में समुदायों को वापस देने के हमारे प्रयास का यह भी एक भाग था।

वी लिसेन मलेशिया संगठन के बारे में अधिक जानें और दुनिया को बेहतर बनाने में उनकी मदद करें।