XM ने मनाया ऑटिज्म जागरूकता दिवस

इस तारीख को पोस्ट की गई 10/04/2023 14:58 (IST). अधिक पढ़ें CSR

XM ने 2 अप्रैल 2023 को ऑटिज्म (स्वलीनता) जागरूकता विश्व अभियान में भाग लेते हुए लिमासोल में स्थित अपने कार्यालय-भवन को नीली रोशनी से जगमग किया। साइप्रस ऑटिस्टिक एसोसिएशन को हमारे वार्षिक अनुदान के अलावा हमारे कई कर्मचारियों ने भी इस अभियान के समर्थन में नीले वस्त्र पहने।

यह हम लगातार दूसरे वर्ष विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मना रहे हैं। इस अभियान का प्रमुख संचालक ऑटिज्म स्पीक्स नाम का संगठन है, जिसका उद्देश्य है स्वलीनता या ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों को समाज में स्थान दिलाना और उनके प्रति सहानुभूति जगाना। इस वर्ष हमारी भागीदारी माननीय लेडी ऐंड्री अनास्टासियाडिस के तत्वावधान में हुई। इसके लिए इस द्वीप के कई दूसरे स्मारक भवनों और अन्य इमारतों को भी नीली रोशनी से सजाया गया।

वार्षिक “नीली रोशनी से जगमग करो” अभियान ऑटिज्म रोग के बारे में जागरूकता लाना है। नीली रोशनी इसलिए क्योंकि ऑटिज्म वाले लोगों के लिए यह दुनिया अत्यंत शोरगुल वाला और व्यस्त प्रतीत होता है और इसके मुकाबले नीली रोशनी उन्हें शांति और सुकून देती है। ऑटिज्म शब्द यूनानी भाषा के ऑटोस शब्द से निकला है, जिसका मतलब है “आत्म”। इसलिए ऑटिज्म का शाब्दिक अर्थ है “अकेला”। हिंदी में उसे स्वलीनता कहा जाता है, जो सार्थक ही है।

ऑटिज्म विश्व में सबसे तेजी से फैल रहे शारीरिक-वृद्धि संबंधी रोगों में से एक है। अब वह प्रत्येक 68 बच्चों में से 1 को बाधित करता है। लड़के लड़कियों की तुलना में इस रोग से 5 गुना अधिक पीड़ित होते हैं। यह रोग सामान्यतः बच्चे के 3 साल के होने से पहले ही अपने लक्षण दिखाने लग जाता है। रोग का जल्दी निदान और उपचार रोगी में बेहतर सुधार लाने की कुंजी है।

साइप्रस ऑटिस्टिक एसोसिएशन के बारे में अधिक जानने या उसे अनुदान करने के लिए यहाँ क्लिक करें