XM MENA क्षेत्र का सर्वोत्तम CFD ब्रोकर है

इस तारीख को पोस्ट की गई 15/12/2022 14:53 (IST). अधिक पढ़ें XM कंपनी समाचार

अक्तूबर में XM टीम ने Forex Expo दुबई 2022 में MENA (मध्य-पूर्व और उत्तर अफ्रीका) क्षेत्र के लिए दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते: सर्वोत्तम CFD ब्रोकर पुरस्कार और सर्वोत्तम स्वैप-मुक्त खाता पुरस्कार ! एक बार फिर, व्यापार शिक्षण प्रदान करने के हमारे सतत प्रयत्नों को उद्योग के विशेषज्ञों ने सराहा।

यह दुबई Forex Expo का 5वाँ संस्करण था। यह प्रदर्शनी दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक व्यापार समारोह के रूप में प्रसिद्धि अर्जित कर चुकी है। इस बार इसमें 100 से अधिक ब्रोकरों ने भाग लिया और XM ने एक टायटेनियम प्रायोजक के रूप में इसका समर्थन किया। 5,000 से अधिक व्यापारियों को व्यवसाय लाकर देने वाले एजेंटों, वित्तीय संस्थाओं और ब्रोकरों से मिलने का अवसर मिला, और निवेशक यहाँ आकर ऐसे संबंध बना सके जो भविष्य में इस उद्योग को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। Tradepedia के मुख्य कार्यपालक और संस्थापक, अविरामिस डेसपोटिस उन 70 से अधिक विद्वान वक्ताओं और उद्योग के नियंताओं में से एक थे, जिन्होंने प्रमुख रुझानों पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों के साथ अपने वित्तीय अंतर्दृष्टियों को साझा किया।

XM का बूथ अत्यधिक चहल-पहल वाले प्रदर्शनी दीर्घा के मुख्य आकर्षणों में से एक था। हमारी टीम को अपने कई वर्तमान और भावी साझेदारों और ग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उनके साथ टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण चर्चाएँ कीं।

इन पुरस्कारों के लिए और इस समारोह को इतनी अच्छी तरह से चलाने के लिए हम Forex Expo 2022 की समिति को धन्यवाद देते हैं। गुणवत्ता, विविधता और निष्पक्षता के सर्वोच्च मानकों पर खड़े रहने में हमें अपने ग्राहकों और साझेदारों से जो समर्थन मिला है, उसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं।

यह साल हमारी कंपनी के लिए बेहद शानदार रहा है क्योंकि हमें इस साल अपनी सेवाओं के लिए Financial Expo Egypt 2022, City of London Wealth Management Awards 2022, CFI.co 2022, World Finance Forex Awards 2022 और Global Forex Awards 2022 में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए।