XM ने किया इंडोनेशियाई पूर्व सैनिकों को अन्नदान

इस तारीख को पोस्ट की गई 01/11/2022 18:14 (IST). अधिक पढ़ें CSR

XM और रूमा जकात ने साथ मिलकर इंडोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस मनाया और इस अवसर पर इस देश की आजादी के लिए लड़े बहादुर सैनिकों को दान दिया।

अपने सेवा-काल के हर दिन सैनिक इंडोनेशिया और उसके लोगों के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। अपने देश की रक्षा करते हुए उनमें से कुछ ने अपार हानि उठाई है, चाहे वह अपने साथी सैनिकों की मृत्यु हो, या जीवन भर उन्हें परेशान करने वाली चोटें, या युद्ध के बाद के मानसिक तनाव, या सेवानिवृत्ति के बाद समाज में वापस समायोजित होने में आने वाली चुनौतियाँ।

इन परेशानियों से घिरे पूर्व-सैनिकों को एक स्थिर और आरामदायक जीवन व्यतीत करने में मदद करने के लिए रूमा जकात संस्था ने पूर्वी जकार्ता में सिजातुंग नामक स्थान के पूर्व-सैनिकों को सहायता पहुँचाई।

इन पूर्व-सैनिकों से उनकी विशिष्ट जरूरतों के बारे में पूछा गया, ताकि उन्हें दी जाने वाली मदद से उनके जीवन में वास्तविक सुधार आ सके। रूमा जकात की मदद से हमने 80 भोजन पैकेज तैयार करवाए जिसमें पूर्व-सैनिकों द्वारा माँगी गई हर चीज शामिल थी, जैसे आटा, चावल, दूध, चाय, और कॉफी।

इंडोनीशिया के पूर्व सैनिकों की मदद करना हमारे अधिक विस्तृत निगमीय सामाजिक दायित्व कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जिसके तहत हम समाज को देते हैं और दुनिया के विभिन्न समुदायों में करुणामयी कार्य करते हैं। हमने पिछले साल भी इंडोनीशिया के पूर्व-सैनिकों को दान क्या था और तब हमने यायासान सहाबत नामक अलाभकारी संगठन के साथ काम किया।

रूमा जकात एक अलाभकारी धर्मार्थ संगठन है जो अपने सामुदायिक सशक्तीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से जकात, दान, अंशदान और अन्य सामाजिक निधियों का प्रबंधन करती है। यह धर्मार्थ संस्था जरूरतमंद लोगों को शिक्षण, स्वास्थ्य सेवाएँ और वित्तीय और पर्यावरणीय समर्थन मुहैया करती है। वह 24 सालों से समुदाय की सेवा में रत है और अब तक वह 4.2 करोड़ लोगों की मदद कर चुकी है, जिसमें शामिल है पूरे इंडोनेशिया में फैले 1,700 गाँवों की एक बड़ी सहायता शृंखला का निर्माण।

रूमा जकात इंडोनेशिया के समुदायों को कैसे सशक्त करता है, इसके बारे में अधिक पढ़ने के लिए और उसे अंशदान करने के लिए उसकी वेबसाइट में पधारें।