XM ने दिया पाकिस्तान के बाढ़-पीड़ितों को सहारा

इस तारीख को पोस्ट की गई 21/10/2022 14:13 (IST). अधिक पढ़ें CSR

सितंबर में XM ने जेडीसी प्रतिष्ठान के साथ मिलकर पाकिस्तान के लाखों बाढ़-पीड़ितों को मदद पहुँचाई। इतनी भीषण बाढ़ इस देश के पूरे इतिहास में नहीं आई है।

मानसूनी बारिश की तेज धार के कारण आई यह विनाशकारी बाढ़ पूरे-पूरे गाँवों को डुबा गई, जिससे पूरे देश में 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए। अनुमान है कि बाढ़ ने 8,00,000 घरों को ढहा दिया और अन्य 12,00,000 घरों को कम-ज्यादा हद तक नुकसान पहुँचाया। लाखों पाकिस्तानियों को घर छोड़कर भागना पड़ा और वे अब तब तक के लिए खुले आसमान तले जीने को मजबूर हैं, जब तक उन्हें उनके लिए बनाए जा रहे ‘तंबुओं के शहर’ में अस्थायी जगह नहीं मिल जाती है।

विश्व के समुदायों को उनकी जरूरत की घड़ी में मदद करना हमारे सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों का सारभूत तत्व है। जेडीसी प्रतिष्ठान की मदद से हमने बाढ़-पीड़ित पाकिस्तानियों के लिए 100 जलरोधी तंबू दान किए हैं। इनमें से प्रत्येक तंबू में 5 लोग रह सकते हैं, इसलिए हमारे इस अनुदान से लगभग 500 लोगों को रहने की जगह मिल जाएगी। यहाँ वे बाढ़ का पानी उतरने तक रह सकेंगे और अन्य राहत संगठनों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहा सामान प्राप्त कर सकेंगे।

करीब एक दशक पहले जेडीसी प्रतिष्ठान ने एक घने बसे बाढ़-पीड़ित इलाके में एक छोटे से तंबू से राहत का काम शुरू किया था। तबसे उसने इस तरह के कई शिविर स्थापित किए हैं जहाँ से विपदा-ग्रस्त लोगों की वह मदद करता है। साथ ही उसने कई चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किए हैं।

जीडीसी प्रतिष्ठान उसे प्राप्त होने वाले अंशदानों से ही विपदाओं, कानूनी दाँव-पेंचों, आदि में फँसे साधनहीन लोगों की मदद करता है। इसके मानवतावादी कामों के बारे में अधिक जानने के लिए और इसे अंशदान करने के लिए यहाँ क्लिक करें।