वैश्विक सफाई अभियान को साइप्रस में XM का समर्थन

इस तारीख को पोस्ट की गई 26/09/2022 17:17 (IST). अधिक पढ़ें CSR

हमें एक बड़े पर्यावरणीय साफ-सफाई अभियान, जिसे चलो करते हैं! साइप्रस नाम दिया गया है, को प्रायोजित करते हुए अतीव प्रसन्नता हो रही है। इसके दौरान साइप्रस के कुदरती इलाकों से कचरा हटाकर उन्हें अपने नैसर्गिक रूप में वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।

चलो करते हैं! साइप्रस वैश्विक अभियानचलो करते हैं! विश्व का एक हिस्सा है, जो दुनिया के बड़े से बड़े स्वयंसेवी अभियानों में से एक है। चलो करते हैं! साइप्रस का लक्ष्य है, साइप्रस के स्थलीय और समुद्री पर्यावरण के रक्षण, संरक्षण और संपोषणीय प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर लोगों को इकट्ठा करना और उनमें लोगों का सक्रिय भागीदारी प्राप्त करना और जन-जागृति लाना।

यह 2012 से चलाया जा रहा है और इसमें 2,10,000 से अधिक स्वयं सेवक कार्य कर रहे हैं। चलो करते हैं! साइप्रस प्रकृति की खूबसूरती को बहाल करने, सड़कों और कुदरती स्थलों में बिखरे पड़े टनों कचरे से साइप्रस को मुक्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। यह इस द्वीप में चल रहा सबसे बड़ा पर्यावरणीय प्रयास है और उसका एक हिस्सा होने में XM को अपार गर्व है।

चलो करते हैं! साइप्रस कैसे पर्यावरणीय मुद्दों से निपट रहा है इसके बारे में अधिक जानने और उसमें योगदान करने के लिए, उनकी वेबसाइट देखें।