दक्षिण अफ्रीका की घुड़-दौड़ में XM की भागीदारी

इस तारीख को पोस्ट की गई 15/09/2022 13:11 (IST). अधिक पढ़ें XM कंपनी समाचार

इस साल अफ्रीका की सबसे बड़ी घुड़दौड़ स्पर्धा – जुलाई 2022 में ग्रेविले, दर्बन में होने वाले द The Hollywoodbets Durban July – का XM सह-प्रायोजक था।

12 घुड़-दौड़ों वाले इस उत्सव में 35,000 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया और उच्च स्तर के घुड़-दौड़ प्रदर्शन से भरपूर एक शानदार दिवस का मजा लिया।

इस समारोह में विजय हासिल करने वाले सभी को हमारी बधाइयाँ, विशेष रूप से हमारी दौड़ XM MR 86 Handicap के विजेता को, जो था Snow Palace नामक घोड़ा, जिस पर सवार थे, स्मांगा खुमालो। इस विजय का पुरस्कार इस घोड़े के मालिकों को, अर्थात डॉ. तलजारर्थ और सर्वश्री आर पी मैकनैब और एक्स स्पाइस को, और सईस मोटसेकी रनोवा को, तथा सफल घुड़सवार को एक समारोह में प्रदान किया गया, जिसे टेलीविजन पर भी दिखाया गया।

इस दिन की एक और खास बात थी ‘शॉ मी द हनी’ अर्थात, मुझे शहद दिखाओ, इस विषय पर आयोजित फैशन शो, जिसमें प्रतिस्पर्धियों ने उस दिन का सबसे अधिक नवीनतापूर्ण लिबास खिताब के लिए होड़ लगाई।

इतना शानदार समारोह आयोजित करने के लिए हम संचालकों को धन्यवाद देना चाहते हैं। समारोह में भाग लेकर उसके माहौल इतना रोमांचक बनाने के लिए सभी प्रतिभागी भी हमारे धन्यवाद के पात्र हैं।